Big breaking:-सीएम धामी की साफ चेतावनी— पद बड़ा हो या छोटा, भ्रष्टाचार किया तो होगी सख्त कार्रवाई और सीधा जेल का रास्ता - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking:-सीएम धामी की साफ चेतावनी— पद बड़ा हो या छोटा, भ्रष्टाचार किया तो होगी सख्त कार्रवाई और सीधा जेल का रास्ता

सीएम धामी की साफ चेतावनी— पद बड़ा हो या छोटा, भ्रष्टाचार किया तो होगी सख्त कार्रवाई और सीधा जेल का रास्ता।*

तीन वर्षों में भ्रष्टाचार के बड़े चेहरों पर चली धामी सरकार की निर्णायक कार्रवाई, उच्च पदों पर बैठे अफसर भी नहीं बचे।

किसी को निलंबन की नोटिस थमाई गई, तो किसी को सलाखों के पीछे भेजा गया— जीरो टॉलरेंस की नीति हर मोर्चे पर प्रभावी। सुनिए क्या बोले सीएम धामी

हरिद्वार जमीन घोटाले पर धामी सरकार ने कड़ा एक्शन लेते हुए दो आईएएस एक पीसीएस समेत 12 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है जिसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आया है ।

 

 

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर हमारा स्पष्ट मत है , हमारी नीति जीरो टॉलरेंस की है ,किसी भी कीमत पर देवभूमि में भ्रष्टाचार स्वीकार नहीं किया जाएगा । हमारी सरकार भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के लिए लगातार कार्य कर रही है और हमने 100 से ज्यादा नकल के मामले में भ्रष्टाचार को पूरी तरह से समाप्त किया है और नकल माफियाओं को जेल की सलाखों के पीछे भेजा । 1064 टोल फ्री नंबर पर शिकायत मिलने पर गिरफ्तार किया गया ,

 

 

ओर हरिद्वार जमीन घोटाला जैसे ही संज्ञां में आया तत्काल हमने जांच बैठाई ओर जांच की रिपोर्ट आते ही भूमि विक्रेताओं के बैंक खातों को सीज किया गया , अधिकारियों को सस्पेंड किया गया ओर जांच रिपोर्ट प्राप्त होने बाद उसकी समीक्षा की गई उसके बाद तत्कालीन नगर आयुक्त

 

 

,तत्कालीन जिलाधिकारी ओर प्रशासक सहित 7 लोगों को निलंबित करते हुए विजिलेंस को सौंप दिया है । हम ही सुनिश्चित करेंगे कि नगर निगम का जो पैसा है वो वापस आए । साथ ही नगर निगम के कामों की ऑडिट की जाएगी जिससे अगर कोई अनियमितता हुई है तो वह पकड़ में आएगी और उसपर भी कार्यवाही होगी । देवभूमि में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top