Big breaking :-सीएम धामी वितरित करेंगे नियुक्ति पत्र तीन सौ अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र देंगे। - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-सीएम धामी वितरित करेंगे नियुक्ति पत्र तीन सौ अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र देंगे।

सीएम धामी वितरित करेंगे नियुक्ति पत्र तीन सौ अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र देंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 16 अगस्त को शिक्षक भर्ती के तीन सौ अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र देंगे। एससीईआरटी देहरादून के सभागार में आयोजित नियुक्तिपत्र वितरण समारोह में छह जिलों के अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र दिए जाएंगे।

 

 

प्रदेश में इन दिनों प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 2,906 पदों के लिए नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। शनिवार 10 अगस्त को इसके लिए सभी जिलों में एक साथ काउंसलिंग कराई गई थी। ताकि शिक्षक भर्ती के लिए एक से अधिक आवेदन की वजह से पद खाली न रहें, लेकिन काउंसलिंग में बहुत कम संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे।

प्रभारी शिक्षा निदेशक आरएल आर्य के मुताबिक, पहले दिन काउंसलिंग में जो अभ्यर्थी पहुंचे हैं, उनमें नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी और देहरादून जिले के तीन सौ अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र दिए जाएंगे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top