Big breaking :-सीएम धामी ने बस दुर्घटना में घायलों का नागरिक अस्पताल पहुंच जाना हाल - News Height
UDHAMSINGH NAGAR NEWS

Big breaking :-सीएम धामी ने बस दुर्घटना में घायलों का नागरिक अस्पताल पहुंच जाना हाल

सीएम धामी ने बस दुर्घटना में घायलों का नागरिक अस्पताल पहुंच जाना हाल।

रविवार की सुबह खटीमा के बिगराबाग बाईपास चौराहे में बस व ट्रक की हुई दुर्घटना में घायल हुए लोगो का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नागरिक अस्पताल खटीमा पहुंच कर हाल जाना।इसके साथ ही चिकित्सा अधीक्षक से सभी घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए।दुर्घटना में निजी संस्थान के घायल हुए लगभग 20छात्र छात्राओं से सीएम धामी एक एक कर अस्पताल वार्ड में मिले।

 

 

वही उन्हे जल्द स्वस्थ होने के लिए ढाढस बंधाया।सीएम धामी ने सभी घायलों के स्वास्थ्य व इलाज के विषय में चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर बी पी सिंह से जहां जानकारी ली।वही अभी घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के भी निर्देश दिए।इसके उपरांत सीएम अस्पताल से रवाना हो गए।

 

 

 

वही हम हम आपको बता दे की सीएम धामी बीती शाम जहां अपने गृह क्षेत्र खटीमा के दौरे पर पहुंचे थे वही रविवार को खटीमा नगर में रोड शो के उपरांत चटिया फार्म इलाके में जनसभा का उनका कार्यक्रम था।वही इस दौरान जब सीएम धामी को बस दुर्घटना में दर्जनों लोगो के घायल होने की सूचना मिली तो सीएम कार्यक्रम स्थल से सीधे नागरिक अस्पताल खटीमा पहुंचे। जहां पर सीएम धामी ने घायलों से मिल उनके स्वास्थ्य का हाल जाना।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top