Big breaking :-मुख्यमंत्री धामी ने जोशीमठ में नरसिंह मंदिर में भगवान की पूजा अर्चना की, आज ये रहेगा सीएम का कार्यक्रम - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-मुख्यमंत्री धामी ने जोशीमठ में नरसिंह मंदिर में भगवान की पूजा अर्चना की, आज ये रहेगा सीएम का कार्यक्रम

 

⏩मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जोशीमठ में अपने दिन की शुरुआत नरसिंह मंदिर में भगवान की पूजा अर्चना से की।
सुबह सुबह नरसिंह मंदिर में पूजा करने पहुंचे सीएम जोशीमठ आपदा समेत प्रदेश की कुशलता को लेकर सीएम धामी ने की पूजा अर्चना

 

आज 12 जनवरी को मुख्यमंत्री आईटीबीपी सभागार, जोशीमठ में विभिन्न बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री भू-धंसाव से प्रभावित परिवारों को अन्तरिम पैकेज के पारदर्शी वितरण एवं पुर्नवास पैकेज की दर निर्धारित किये

जाने हेतु गठित समिति की बैठक
के साथ ही सेना के अधिकारियों व आईटीबीपी के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

एनडीआरएफ के अधिकारियों के साथ बैठक भू-धंसाव की जांच में लगे विभिन्न प्रतिष्ठानों के वैज्ञानिकों के साथ बैठक करेंगे।
मुख्यमंत्री जिला प्रशासन, पुलिस व अन्य आवश्यक सेवाओं के जिला | स्तरीय अधिकारियों के साथ भी स्थिति की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक करेंगे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top