Big breaking :-सीएम धामी ने कहा- साढ़े चार साल में 28 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-सीएम धामी ने कहा- साढ़े चार साल में 28 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

सीएम धामी ने कहा- साढ़े चार साल में 28 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

सरकार के 54 महीनों के कार्यकाल (जुलाई 2021 से अब तक) में सरकार ने 28,500 से अधिक युवाओं को विभिन्न विभागों में स्थायी सरकारी नियुक्तियां प्रदान की गई हैं।

प्रदेश में साढ़े चार साल में 28 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार सभी रिक्त पदों को भरने के लिए प्रतिबद्ध है।

सीएम ने कहा कि सरकार के 54 महीनों के कार्यकाल (जुलाई 2021 से अब तक) में सरकार ने 28,500 से अधिक युवाओं को विभिन्न विभागों में स्थायी सरकारी नियुक्तियां प्रदान की गई हैं। आंकड़ों के अनुसार, यह प्रति माह औसतन 518 युवाओं को नौकरी देने का सफल प्रयास रहा है। भर्ती प्रक्रियाओं में निष्पक्षता लाने के लिए फरवरी 2023 में लागू किए गए देश के सबसे सख्त नकल विरोधी कानून के बाद भर्ती परीक्षाओं में तेजी आई है। अब जो प्रक्रिया पहले 2-3 साल लेती थी, वह एक साल के भीतर पूरी हो रही है।

सीएम धामी ने कहा कि सरकार केवल राज्य तक सीमित नहीं। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के जरिए युवाओं को जापान और जर्मनी जैसे देशों में नर्सिंग और ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में रोजगार दिलाया जा रहा है। अब तक 37 युवाओं को जापान में नौकरी मिल चुकी है। कहा कि सरकार रिक्त पदों को भरने और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top