Big breaking :-अखाड़ों में मतभेद के बीच बैठक में पहुंचे सीएम धामी, 97 दिन का अर्धकुंभ, 10 स्नान होंगे - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-अखाड़ों में मतभेद के बीच बैठक में पहुंचे सीएम धामी, 97 दिन का अर्धकुंभ, 10 स्नान होंगे

अखाड़ों में मतभेद के बीच बैठक में पहुंचे सीएम धामी, 97 दिन का अर्धकुंभ, 10 स्नान होंगे

अर्धकुंभ को कुंभ बनाने की कवायद में एक तरफ जहां मूलभूत सुविधाओं के विकास का खाका खींचा जा रहा है। वहीं, कुंभ में महत्वपूर्ण अखाड़ों के शाही स्नान की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को चर्चा हुई। खास बात यह है कि अखाड़ों में चल रही रार के बीच होने वाली बैठक में सरकार के मुखिया व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए

 

अखाड़ों में चल रही मतभेद के बीच होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में शुक्रवार को धर्मनगरी हरिद्वार में अर्धकुंभ को भव्य और दिव्य बनाने का खाका तैयार किया गया। 97 दिन के आयोजन में 10 स्नान होंगे। अखाड़ों के आचार्यों, प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सीएम ने अर्धकुंभ स्नान की तिथियां घोषित कीं। आगाज 14 जनवरी को मकर संक्रांति के साथ होगा और 20 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा के शाही स्नान के साथ समापन होगा

अखाड़ों में चल रही मतभेद के बीच शुक्रवार को सुबह करीब 11.30 बजे डामकोठी में संतों के साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बैठक की। 12 अखाड़ों के आचार्यों, प्रतिनिधियों ने शिरकत की। साथ ही अर्धकुंभ की तैयारियों पर मंथन किया गया। करीब एक घंटे तक चली बैठक में न सिर्फ तिथियों की घोषणा की गई, बल्कि अखाड़ों के संतों का सम्मान करते हुए उनमें व्याप्त असंतोष को भी दूर किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री की उपस्थिति में अखाड़ों के संतों-महंतों ने कुंभ को दिव्य और भव्य बनाने का संकल्प लिया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी अखाड़ों के संतों की चिंताओं का समाधान कर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

हरिद्वार कुंभ में स्नान की तिथियां
1. मकर संक्रांति (14 जनवरी)
2. माैनी अमावस्या (06 फरवरी)
3. वसंत पंचमी (11 फरवरी)
4. माघ पूर्णिमा (20 फरवरी)
5. महाशिवरात्रि (06 मार्च)
6. फाल्गुन अमावस्या (08 मार्च)
7. नव संवत्सर (07 अप्रैल)
8. मेष संक्रांति (14 अप्रैल)
9. श्री रामनवमी (15 अप्रैल)
10. चैत्र पूर्णिमा (20 अप्रैल)

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top