Big breaking :-सीएम धामी ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था, सुप्रसिद्ध श्री दुर्गियाना मंदिर में भी किए पूजा-दर्शन - News Height
उत्तराखंड

Big breaking :-सीएम धामी ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था, सुप्रसिद्ध श्री दुर्गियाना मंदिर में भी किए पूजा-दर्शन

*वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सांस्कृतिक नगरी अमृतसर स्थित *श्री हरमंदिर साहिब जी (स्वर्ण मंदिर)* के दर्शन किए एवं मत्था टेक वाहेगुरु जी से प्रदेश और देशवासियों की सुख-समृद्धि की अरदास की।

इस दौरान आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को भारी मतों से विजयी बनाकर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की भी अरदास की। मुख्यमंत्री ने कहा कि रागी भाइयों के शबद-कीर्तन के बीच श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के दर्शन आत्मीय सुख प्रदान करने वाले थे।

दरबार साहिब में दर्शन के बाद परिसर में सेवा करने का भी सौभाग्य प्राप्त किया।

 

*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अमृतसर, पंजाब स्थित सुप्रसिद्ध श्री दुर्गियाना मंदिर में पूजा-दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय की कामना की।*

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top