Big breaking :-सुबह सुबह पौड़ी की सड़को पर निकले सीएम धामी, गांव वासियों से की मुलाकात, पूर्व सैनिकों ने किए अनुभव साझा। - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-सुबह सुबह पौड़ी की सड़को पर निकले सीएम धामी, गांव वासियों से की मुलाकात, पूर्व सैनिकों ने किए अनुभव साझा।

 

 

*प्रातः काल भ्रमण पर निकले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।*

*गांव वासियों से की मुलाकात।*

*पूर्व सैनिकों ने किए अनुभव साझा।*

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी स्थित रावत गांव के होम स्टे में रात्रि विश्राम करने के बाद सोमवार सुबह रावत गाँव (चन्दोला राँई) का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम वासियों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना एवं गांव के विकास से संबंधित लोगों की राय ली। गांव में मौजूद पूर्व सैनिकों ने अपने अनुभवों को मुख्यमंत्री से साझा किया।

 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गांव में ही हमारे राज्य की आत्मा बसी है। ग्राम सभाओं के विकास से ही देश का विकास संभव है। हमारे गांव पुरातन संस्कृति के धरोहर हैं, इन्हें जीवित रखना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने गांव में पौधारोपण भी किया। मुख्यमंत्री  धामी ने इस अवसर पर योग एवं ध्यान भी किया।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top