Big breaking :-सीएम धामी अचानक पहुंचे चिंतन शिविर में, बैक बैंचर बन सुनी सबकी - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-सीएम धामी अचानक पहुंचे चिंतन शिविर में, बैक बैंचर बन सुनी सबकी

 

 

सीएम पुष्कर सिंह धामी अचानक पहुंचे चिंतन शिविर में*

*सभागार में सबसे पीछे की पंक्ति में बैठकर पूरी गम्भीरता से देख व सुन रहे अधिकारियों व विशेषज्ञों का विचार विमर्श*

*तीन दिवसीय चिंतन शिविर में चल रहे वैचारिक मंथन पर सीएम की है सीधी नजर*

*मसूरी स्थित LBSNAA में चल रहा है प्रदेश के विकास को लेकर गहन मंथन*

…और जब श्रोता के रूप में पहुँचे मुख्यमंत्री

-मसूरी में चल रहे चिंतन शिविर के दौरान अचानक पहुँचे मुख्यमंत्री, सभागार में श्रोता की तरह बैठकर सुनने लगे विचार

 

मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में चल रहे चिंतन शिविर के आज के समापन सत्र में देर सायं मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी अचानक सरदार पटेल भवन सभागार में पहुँचे और अन्य अधिकारियों के मध्य बैठकर एक श्रोता के रूप में विचारों को सुनने लगे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान बेहद गंभीरता के साथ प्रस्तुतिकरण को देखने के साथ ही अधिकारियों के विचारों और सुझावों को सुना।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top