Big breaking :-काठगोदाम-अमृतसर के बीच ट्रेन संचालन को मंजूरी, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री का प्रकट किया आभार - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-काठगोदाम-अमृतसर के बीच ट्रेन संचालन को मंजूरी, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री का प्रकट किया आभार

*काठगोदाम-अमृतसर के बीच ट्रेन संचालन को मंजूरी, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री का प्रकट किया आभार*

 

 

काठगोदाम रेलवे स्टेशन से अमृतसर जंक्शन के लिए ट्रेन संचालन को रेल मंत्रालय ने मंजूरी प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस रेल के चलने से यात्रियों को काफी सहुलियत होगी।

 

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विगत 2 दिसंबर 2023 को रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर काठगोदाम से अमृतसर के मध्य सीधी रेल सेवा के संचालन का अनुरोध किया था।

 

 

अब, रेल मंत्रालय ने उनके इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए काठगोदाम-अमृतसर के मध्य ट्रेन संचालन को मंजूरी प्रदान कर दी है। रेल मंत्रालय द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अवगत कराया गया है नयी ट्रेन के संचालन को मंजूरी दे दी गई है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top