Big breaking :-स्कूल बस के टायर के नीचे आने से बच्चे की मौत, मां के साथ पीछे गया था बेटा; मचा कोहराम, आरोपी फरार - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-स्कूल बस के टायर के नीचे आने से बच्चे की मौत, मां के साथ पीछे गया था बेटा; मचा कोहराम, आरोपी फरार

 

स्कूल बस के टायर के नीचे आने से बच्चे की मौत, मां के साथ पीछे गया था बेटा; मचा कोहराम, आरोपी फरार

खटीमा के उमरुकला गांव में निजी स्कूल बस की चपेट में आने से डेढ़ वर्षीय बालक की मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

खटीमा नगर के उमरुकला गांव में निजी स्कूल बस के टायर के नीचे आने से डेढ़ वर्षीय बालक की मौत हो गई। बड़े बेटे को स्कूल बस से लेने लिए वह मां के साथ पीछे गया था। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। आरोपी चालक बस को छोड़कर भाग गया।

उमरुकला, बिचई निवासी बबीता मेहता बुधवार दोपहर करीब पौने दो बजे अपने घर के गेट के सामने बड़े पुत्र मानिक के स्कूल से लौटने का इंतजार कर रही थी। तभी महिला के पीछे-पीछे उसका छोटा पुत्र डेढ़ वर्षीय तेजस भी आ गया। इसका महिला को पता नहीं चला। इस दौरान स्कूल बस से बड़े पुत्र मानिक को लेकर महिला घर के गेट की तरफ जाने लगी। तभी अचानक तेजस स्कूल बस के टायर के नीचे आ गया।

बच्चे को अफरातफरी के बीच परिजन उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों ने बताया कि तेजस के पिता हरियाणा के गुरुग्राम में नौकरी करते हैं। उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। बच्चे की मौत से मां बबीता और दादा होशियार सिंह मेहता समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका परिवार मूल रूप से पिथौरागढ़ के डीडीहाट का रहने वाला है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया है। अभी परिजनों की ओर से घटना की तहरीर नहीं मिली है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top