Big breaking :-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार 5 मार्च को बड़कोट पहॅॅुंचकर रोड शो एवं लाभर्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाग करेंगे। - News Height
UTTARKASHI NEWS

Big breaking :-मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी मंगलवार 5 मार्च को बड़कोट पहॅॅुंचकर रोड शो एवं लाभर्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाग करेंगे।

 

उत्तरकाशी:-मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी मंगलवार 5 मार्च को बड़कोट पहॅॅुंचकर रोड शो एवं लाभर्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाग करेंगे।

प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार 5 मार्च को दोपहर बाद 12.50 बजे बड़कोट हैलीपैड पर पहॅुंचेंगे। मुख्यमंत्री बड़कोट पहॅॅुंचने के बाद राणा लॉज से रामलीला मैदान तक रोड शो में भाग लेंगे और अपराह्न 1.30 बजे से रामलीला मैदान बड़कोट में आयोजित ‘लाभार्थी सम्मान समारोह‘ में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम संपन्न होने केबद मुख्यमंत्री अपराह्न 3.00 बजे देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने सभी संबंधित अधिकारियों को मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर सौंपी गई जिम्मेदारियों को त्रुटिरहित ढंग से संपादित करने के साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों को विभागीय योजनाओं की अद्यावधिक सूचनाओं के साथ लाभार्थी सम्मान समारोह में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top