Big breaking :-सिल्क्यारा टनल में फँसे लोगों के रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रात भी उत्तरकाशी में ही रात्रि प्रवास करेंगे - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-सिल्क्यारा टनल में फँसे लोगों के रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रात भी उत्तरकाशी में ही रात्रि प्रवास करेंगे

सिल्क्यारा टनल में फँसे लोगों के रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रात भी उत्तरकाशी में ही रात्रि प्रवास करेंगे। उन्होंने यहाँ अपना अस्थाई कैम्प ऑफिस बनाया है, जिससे रोज़मर्रा के कामों में कोई बाधा न पड़े। साथ ही आज के दिन उत्तराखण्ड में धूमधाम से मनाये जाने वाले ईगास पर्व को भी न मनाने का निर्णय लिया है।

 

 

 

आज ईगास के मौक़े पर मुख्यमंत्री आवास पर लगभग एक हज़ार लोगों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस पर्व में शरीक होना था, जिसे भी उन्होंने रद्द कर दिया। मुख्यमंत्री आवास पहुँचे लोगों ने बेहद सादगी से गौ पूजन करके पर्व मनाया। इस मौक़े पर लोगों ने टनल में फँसे श्रमिकों की जल्द से जल्द सकुशल बाहर निकलने की प्रार्थना भी ईश्वर से की।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top