Big breaking :-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देर शाम उत्तराखंड राजभवन, राज्यपाल से मुलाक़ात कर दी ये जानकारी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देर शाम उत्तराखंड राजभवन, राज्यपाल से मुलाक़ात कर दी ये जानकारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देर शाम उत्तराखंड राजभवन देहरादून पहुंचे जहां उन्होने राज्य के
राज्यपाल रि.लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से मुलाकात कर समसामयिक विषयों पर चर्चा और विचार-विमर्श किया। इस दौरान राज्यपाल को मुख्यमंत्री ने केदारनाथ पैदल मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के बाद प्रसाशन की ओर से किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी दी।

 

इस अवसर पर राज्यपाल को मुख्यमंत्री ने हाल ही में सपन्न हुई कांवड़ यात्रा और प्रदेश में मानसून की स्थिति से भी अवगत कराया। इस अवसर पर राज्यपाल ने केदारनाथ में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों के लिए खुद मौके पर पहुंचकर नेतृत्व करने के लिए मुख्यमंत्री की प्रशंसा की।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top