Big breaking :-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवा की दुःखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गोवा की दुःखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गोवा की दुःखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में उत्तराखंड के नौ लोगों के निधन को अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक बताया।

 

 

उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठोर समय में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गोवा प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाए तथा आवश्यक प्रक्रियाओं को शीघ्रता से पूरा कराया जाए ताकि प्रभावित परिवारों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top