Big breaking :-जम्मू-कश्मीर विस चुनाव में प्रचार करेंगे मुख्यमंत्री धामी, बड़े फैसलों को लेकर देशभर में खासी चर्चा - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-जम्मू-कश्मीर विस चुनाव में प्रचार करेंगे मुख्यमंत्री धामी, बड़े फैसलों को लेकर देशभर में खासी चर्चा

जम्मू-कश्मीर विस चुनाव में प्रचार करेंगे मुख्यमंत्री धामी, बड़े फैसलों को लेकर देशभर में खासी चर्चा

सीएम धामी उत्तराखंड हित में समान नागरिक संहिता सहित तमाम बड़े निर्णय ले चुके हैं। देशभर में उनके इन फैसलों की चर्चा है। इसी वजह से अब वह जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी चुनाव प्रचार करेंगे।

 

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए स्टार प्रचारक की भूमिका निभाएंगे। समान नागरिक संहिता सहित तमाम बड़े फैसलों को लेकर मुख्यमंत्री धामी की देशभर खासी चर्चा है।

 

 

भाजपा संगठन की ओर से उनका तीन दिन का समय जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए मांगा गया है। छोटे राज्य का मुख्यमंत्री होने के बावजूद सीएम धामी ने बड़े और अहम निर्णय लिए। इस फैसलों को भाजपा केंद्रीय नेतृत्व भी चुनाव में भुनाना चाहता है। समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी सख्त कानून, धर्मांतरण कानून और लैंड जिहाद के खिलाफ फैसले लेकर धामी अपनी अलग छवि बनाने में कामयाब रहे हैं।

 

जम्मू-कश्मीर विस चुनाव में भी जिम्मेदारी मिली
उनकी पहचान पिछले तीन वर्षों में सख्त कानून बनाने वाले सीएम के रूप में उभरी है। माना जा रहा कि मुख्यमंत्री धामी की इसी सख्त और कुशल प्रशासक वाली छवि भुनाने के लिए भाजपा ने अब उन्हें जम्मू-कश्मीर विस चुनाव में भी जिम्मेदारी सौंपी है।

 

 

 

इससे पहले हाल में संपन्न लाेस चुनावों में भी सीएम धामी ने देश के कई राज्यों में भाजपा प्रत्याशियों के लिए जमकर प्रचार किया। अब, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने पत्र भेजकर सीएम से तीन दिन के लिए जम्मू-कश्मीर में प्रचार करने का अनुरोध किया है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top