Big breaking :-मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं से अनुशासन, सेवा भाव और जनसंपर्क से संगठन को मजबूत करने का आह्वाहन किया - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं से अनुशासन, सेवा भाव और जनसंपर्क से संगठन को मजबूत करने का आह्वाहन किया

 

देहरादून। मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं से अनुशासन, सेवा भाव और जनसंपर्क से संगठन को मजबूत करने का आह्वाहन किया। युवा मोर्चा की बैठक में उन्होंने कहा, आप सभी युवा राज्य के युवा कार्यकर्ताओं को विकसित उत्तराखंड निर्माण में अहम भूमिका निभानी है। वहीं प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार ने सभी नवीन प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों को संगठन की रीति नीति, सिद्धांत और विचार विषय पर मार्गदर्शन दिया।


राजधानी स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की नवीन नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजय कुमार ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस दौरान अपने सम्बोधन में युवा कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री धामी ने सभी से प्रदेश निर्माण से राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों से संगठनात्मक अनुशासन, सेवा भाव और जनसंपर्क को सशक्त कर, पार्टी को मजबूत करने का आह्वाहन किया। साथ ही अपने अनुभवों का जिक्र करते हुए कहा कि युवा कार्यकर्ता पार्टी की वो रीढ़ हैं। जिसकी ऊर्जा व समर्पण से ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती हैं।

इस अवसर प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजय कुमार ने संगठन की कार्यप्रणाली, दायित्वबोध एवं आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संदेश दिया।

बैठक में सभी पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा और सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार,तरुण बंसल , प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री श्री आदित्य चौहान,प्रदेश अध्यक्ष विपुल मेंदोली, प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह, दीप कोश्यारी आदि लोग उपस्थित रहे।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top