Big breaking :-छोटा रामपुर सहसपुर में सुबह सुबह हो गया दर्दनाक सड़क हादसा, कार लोडर पिकअप और ई रिक्शा की हुई टक्कर, छह लोग घायल - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-छोटा रामपुर सहसपुर में सुबह सुबह हो गया दर्दनाक सड़क हादसा, कार लोडर पिकअप और ई रिक्शा की हुई टक्कर, छह लोग घायल

छोटा रामपुर सहसपुर में सुबह सुबह हो गया दर्दनाक सड़क हादसा, कार लोडर पिकअप और ई रिक्शा की हुई टक्कर, छह लोग घायल

दून पौंटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सहसपुर थाना क्षेत्र के छोटा रामपुर में सारा इंडस्ट्रीज के सामने सुबह सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक पिकअप लोडर एवं कार की जोरदार टक्कर हो गई इस दौरान एक ई-रिक्शा भी इन दोनों वाहनों की चपेट में आ गया।

 

दरअसल लोडर पिकअप वाहन कार से टकरा कर सड़क पर पलट गया जिससे ई-रिक्शा भी दुर्घटना ग्रस्त हो गया। ई-रिक्शा में सवार छह लोग घायल बताये जा रहे हैं जिन्हें 108 के माध्यम से सहसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहाँ से दो गंभीर घायलों को देहरादून के लिये रेफर किया गया। इस दौरान आसपास के लोगों ने घायलों की ई-रिक्शा से बाहर निकालकर उनकी मदद की। मौके पर पहुँची पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को सड़क से किनारे कराया। घटना की जाँच पड़ताल की जा रही है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top