Big breaking :-चारधाम रजिस्ट्रेशन-केदारनाथ हेली बुकिंग पर साइबर ठगों का खेल, व्हाट्सअप-फेसबुक सोशल मीडिया पर फैला जाल - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-चारधाम रजिस्ट्रेशन-केदारनाथ हेली बुकिंग पर साइबर ठगों का खेल, व्हाट्सअप-फेसबुक सोशल मीडिया पर फैला जाल

चारधाम रजिस्ट्रेशन-केदारनाथ हेली बुकिंग पर साइबर ठगों का खेल, व्हाट्सअप-फेसबुक सोशल मीडिया पर फैला जाल

विदित हो कि पिछले दिनों हरिद्वार पुलिस ने फर्जी चारधाम रजिस्ट्रेशन कराने के आरोप में एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। चारधाम के नाम पर ठगी करने वाले साइबर ठगों को गिरफ्तार किया था।चारधाम यात्रा के शुरू होने के साथ ही तीर्थ यात्रियों का हुजूम उमड़ पड़ा है। उत्तर प्रदेश-यूपी, मध्य प्रदेश-एमपी, महाराष्ट्र, राजस्थान आदि राज्यों से भक्तजन भारी संख्या में दर्शन को आ रहे हैं। लेकिन, चिंता की बात है कि चारधाम यात्रा के दौरान साइबर ठग भी एक्टिव हो गए हैं।चारधाम यात्रा पर जाने इच्छुक श्रद्धालुओं को सोशल मीडिया के माध्यम से ठगी कर रहे हैं। चारधाम रजिस्ट्रेशन से लेकर केदारनाथ हेली सेवा टिकट बुकिंग के नाम पर ठगी के कई मामले सामने आ चुके हैं। तीर्थ यात्रियों की शिकायत पर पुलिस ऐक्शन लेते हुए ठगों को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है।पुलिस को केदारनाथ धाम यात्रा शुरू होने से पूर्व ही यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हैलीकॉप्टर टिकट दिलाये जाने की शिकायतें मिल रहीं थीं। रुद्रप्रयाग पुलिस की ओर से लोगों को अधिकृत वेबसाइट से हैलीकॉप्टर टिकट बुक करने के लिए जागरूक किया गया है।

विदित हो कि पिछले दिनों हरिद्वार पुलिस ने फर्जी चारधाम रजिस्ट्रेशन कराने के आरोप में एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। चारधाम के नाम पर ठगी करने वाले साइबर ठगों पर ऐक्शन लेते हुए पुलिस ने एक हफ्ते के अंदर 36 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर चुकी है।

केस-1

उत्तर प्रदेश-यूपी, वाराणसी निवासी चंद्रम अग्रवाल ने शिकायत की है कि आकाश सिंह नाम के व्यक्ति ने हेलीकॉप्टर टिकट दिलाने के नाम पर उनसे 80,000 रुपये की ठगी कर ली है। पेमेंट करने के बाद साइबर ठग से संपर्क नहीं हो पा रहा है। बताया कि रकम चुकाने के बाद भी उनको कोई टिकट मिला है।केस-2

श्याम लाल निवासी अमेठी, उत्तर प्रदेश-यूपी ने शिकायत की है कि एक अज्ञात व्यक्ति जिसका मोबाइल नम्बर उनके द्वारा बताया गया है ने उनको व उनके सहयात्रियों को केदारनाथ धाम यात्रा हेतु हैलीकॉप्टर टिकट दिलाने का भरोसा देकर कुल 91,800 रुपये ले लिए व अब उससे सम्पर्क नहीं हो पा रहा है।

 

 

सोशल मीडिया पर ठग एक्टिव

 

केदारनाथ हेली सेवा और चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन के नाम ठगी का नया तरीका अपनाया जा रहा है। ठगी के नए तरीके को जानकर पुलिस भी हैरान रह गई है। पुलिस के अनुसार, केदारनाथ हेली सेवा टिकट बुकिंग के लिए ठग फेसबुक या व्हट्सएप सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। पुलिस की ओर से लोगों को किसी भी लिंक पर क्लिक न करने के बारे में जागरूक किया जा रहा है।केदारनाथ हेली सेवा के लिए यहां करें टिकट बुक केदारनाथ हेली सेवा टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। तीर्थ यात्रियों में हेली सेवा टिकट बुकिंग को लेकर काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। हेलीकॉप्टर से केदारनाथ जाने वाले तीर्थ यात्री https://www.heliyatra.irctc.co.in/ पर टिकट बुक कर सकते हैं।केदारनाथ हेली सेवा टिकट बुकिंग व चारधाम रजिस्ट्रेशन पर ये रखें सावधानी

– केदारनाथ हेली सेवा टिकट बुकिंग के लिए अधिकृत वेबसाइट पर ही बुकिंग करें

-व्हैटस-अप, फेसबुक आदि सोशल मीडिया के लिंक पर

क्लिक न करें

-अनजान व्यक्ति के कॉल आने पर रुपये न दें

-सरकारी वेबसाइट पर जाकर ही हेली सेवा टिकट बुकिंग- रजिस्ट्रेशन कराएं

-कॉल्स, सोशल मीडिया साइट्स के चक्कर में बिल्कुल भी न आएं

चारधाम ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 31 मई तक बंद

यमुनोत्री-गंगोत्री, केदारनाथ समेत चारों धामों के दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। सरकार की ओर से रजिस्ट्रेशन वाले तीर्थ यात्रियों को ही दर्शन करने की अनुमति दी जा रही है। आपको बता दें कि चारधाम ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 31 मई के लिए बंद है। जबकि, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने पर जून की तारीख मिल रही है।

यात्रियों से फर्जीवाड़े में युवक पकड़ा

चारधाम यात्रियों के साथ पंजीकरण के नाम पर धोर कर अवैध वसूली के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार का गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 25 मई को महाराष्ट्र निवासी 20 यात्रियों का ग्रुप चारधाम यात्रा पर निकला था।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top