Big breaking :-उत्तराखंड में मौसम विभाग के अलर्ट के बाद भारी बारिश को देखते हुए चार धाम यात्रा एक दिन के लिए स्थगित करी गई है - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तराखंड में मौसम विभाग के अलर्ट के बाद भारी बारिश को देखते हुए चार धाम यात्रा एक दिन के लिए स्थगित करी गई है

देहरादूनउत्तराखंड में मौसम विभाग के अलर्ट के बाद भारी बारिश को देखते हुए चार धाम यात्रा एक दिन के लिए स्थगित करी गई है

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान एवं भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए एवं गढ़वाल कमिश्नर के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि चारधाम यात्रा अगले 24 घंटों के लिए रोक दी गई है। जनपद में तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित स्थानों में रुकवाने के निर्देश पुलिस और सम्बंधित एसडीएम को दिए है।

चारधाम यात्रा एक दिन के लिए स्थगित

प्रदेश में हो रही लगातार भारी वर्षा और भूस्खलन की आशंकाओं को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए चारधाम यात्रा को एक दिन के लिए स्थगित किया गया है। गढ़वाल आयुक्त श्री विनय शंकर पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान मौसम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि यात्रियों की जानमाल की सुरक्षा के मद्देनज़र यह एहतियाती कदम उठाया गया है, ताकि मार्गों पर फंसे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा सके। संबंधित जिलों के प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है और राहत एवं बचाव दलों को सक्रिय किया गया है।

आयुक्त श्री पांडेय ने बताया कि आगे की यात्रा को लेकर निर्णय कल मौसम की स्थिति और मार्गों की समीक्षा के पश्चात लिया जाएगा। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और मौसम सामान्य होने तक यात्रा स्थलों की ओर प्रस्थान न करें।

चमोली उमट्टा में बद्रीश होटल के पास बड़ी अनहोनी होते होते टली, एक बड़ा बोल्डर पहाड़ी से आकर हाइवे पर रुका है अगर कोई इसकी चपेट में आता तो बड़ी अनहोती हो सकती थी ।

वही बद्रीश होटल के सामने हो रहे इस लैंडस्लाइड से खतरा बना हुआ है ।

वही चारों धामों के रूट पर बारिश से कई जगहों पर नुकशान हुआ है

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top