Big breaking :-यहां सात उपजिलाधिकारियों के कार्य क्षेत्र में किया गया बदलाव। - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-यहां सात उपजिलाधिकारियों के कार्य क्षेत्र में किया गया बदलाव।

उत्तराखंड में प्रशासनिक स्तर पर तबादलों का सिलसिला जारी है। शनिवार को जिलाधिकारी वंदना सिंह ने नैनीताल जिले के सात उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के स्थानांतरण आदेश जारी किए। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को जिले के कई तहसीलदारों के तबादले किए गए थे।

जारी आदेशों के अनुसार, सभी उपजिलाधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। नई तैनाती के तहत राहुल शाह हल्द्वानी के उप जिलाधिकारी और परितोष वर्मा कालाढूंगी के उप जिलाधिकारी होंगे। इन सभी को नई तैनाती स्थलों में शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

डीएम ऑफिस से जारी स्थानांतरण आदेश के तहत परितोष वर्मा उप जिलाधिकारी, हल्द्वानी से उप जिलाधिकारी, कालाढूंगी, राहुल शाह उप जिलाधिकारी, रामनगर से उप जिलाधिकारी हल्द्वानी, तुषार सैनी उप जिलाधिकारी, (न्यायिक), हल्द्वानी से उप जिलाधिकारी, कैचीधाम, प्रमोद कुमार उप जिलाधिकारी, (न्यायिक), नैनीताल से उप जिलाधिकारी, रामनगर, रेखा कोहली उप जिलाधिकारी, कालाढूंगी से उप जिलाधिकारी (न्यायिक) हल्द्वानी बनाया गया है।

 

 

जबकि विपिन चन्द्र पन्त, उप जिलाधिकारी, श्री कैचीधाम से प्रभारी अधिकारी, जिला कार्यालय, नैनीताल, नवाजिश खलीक प्रभारी अधिकारी, मुख्यालय उप जिलाधिकारी (न्यायिक) से उप जिलाधिकारी नैनीताल बनाया गया है। यहां बता दें कि शुक्रवार को जिलाधिकारी ने जिले के कई तहसीलदारों के भी स्थानान्तरण किए थे। इसके अगले दिन उपजिलाधिकारियों के तबादले किए गए हैं

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top