Big breaking :-25 और 26 फरवरी को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-25 और 26 फरवरी को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

 

 

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में 24 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते मौसम के करवट लेने के आसार हैं।

25 और 26 फरवरी को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि 25 और 26 फरवरी को एक बार फिर से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं पहाड़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात भी देखने को मिल सकता हैहालांकि, 28 फरवरी के बाद गर्मी का दौर देखने को मिलेगा।

उत्तराखंड में फिलहाल मौसम साफ बना हुआ है। आज बुधवार को प्रदेश के सभी जिलों में धूप खिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक अगले तीन-चार दिनों तक उत्तर-पश्चिमी हवाओं की सक्रियता के चलते गर्मी से थोड़ी राहत रहेगी। मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top