Big breaking :-युवाओं के लिए मौका, अब इस विभाग में 252 पदों पर होगी भर्ती - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-युवाओं के लिए मौका, अब इस विभाग में 252 पदों पर होगी भर्ती

 

उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक और अच्छी खबर है कि शहरी विकास विभाग में 252 पदों पर भर्ती होने जा रही है । शहरी विकास विभाग निदेशालय ने 252 पदों का अधियाचन आरक्षण रोस्टर के साथ ही लोक सेवा आयोग को भेज दिया है।

दरअसल राज्य में नगर निकायों की संख्या 100 से ऊपर पहुंच गई है इसके बावजूद भी विभाग के पास ज्यादातर नियमित कार्मिक नहीं है, लिहाजा स्थाई पदों पर केवल प्रतिनियुक्ति के जरिए काम चल रहा है। इसीलिए विभाग द्वारा अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को पूर्व में अधिशासी अधिकारी, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, कर एवं राजस्व निरीक्षक और सफाई निरीक्षक स्तर के 197 पदों पर भर्ती का अधियाचन भेजा गया था, आयोग पर उठे विवाद के बाद अब लोक सेवा आयोग से यह पद भरे जाएंगे। लोक सेवा आयोग को नए अधियाचन भेजे जाने में आयोग स्तर के भी सहायक लेखाकार, कनिष्ठ सहायक निदेशालय और कनिष्क पालिका के 55 रिक्त पदों को मिलाकर कुल 252 पदों का अधियाचन भेज दिया गया है।

माना जा रहा है कि आयोग के स्तर से जल्द इसके लिए भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा। जिसके बाद यह रिक्त पद भरे जाएंगे और इन पदों को भरे जाने के बाद निकायों में जमीनी स्तर पर काम का संभालने के लिए कार्मिकों की उपलब्धता प्रचुर मात्रा में रहेगी

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top