Big breaking :-चैंपियन-उमेश फायरिंग केस पर आया हरदा का बयान, कहा बबूल के पेड़ से आम की उम्मीद न करें, दोनों को सत्ताधारी पार्टी का संरक्षण - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-चैंपियन-उमेश फायरिंग केस पर आया हरदा का बयान, कहा बबूल के पेड़ से आम की उम्मीद न करें, दोनों को सत्ताधारी पार्टी का संरक्षण

चैंपियन-उमेश फायरिंग केस पर बोले हरदा, बबूल के पेड़ से आम की उम्मीद न करें, दोनों को सत्ताधारी पार्टी का संरक्षण

उत्तराखंड के रुड़की में पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन और खानपुर विधायक उमेश कुमार के फायरिंग विवाद में सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का भी बयान आया है. दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे हरीश रावत ने कहा है कि रुड़की में जो कुछ भी हुआ है, उसे न केवल राज्य की छवि धूमिल हुई है, बल्कि यह भी साबित हो रहा है कि राज्य में सरकार नाम की कोई चीज रही ही नहीं है. क्योंकि दोनों ही नेताओं को सत्ताधारी पार्टी का संरक्षण प्राप्त है.

 

हरीश रावत ने इस घटना को राज्य के लिए कलंक भी बताया है. हरीश रावत ने कहा है कि उत्तराखंड बनाने के लिए जिन लोगों ने अपनी जान दी थी, उन्होंने शायद कभी नहीं सोचा था कि राज्य में ऐसा कुछ भी होगा. रुड़की में खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन एक दूसरे पर गोली चलाना यह बताता है कि समाज किस तरफ जा रहा है.

हरीश रावत ने लोगों से भी अपील की है कि अगर वह बबूल के पेड़ लगा रहे हैं तो उसमें से आम आने की उम्मीद न करें. ऐसे में सभी सम्मानित जनता को यह सोचना होगा कि वह अपना प्रतिनिधि किसे चुन रहे हैं. हरीश रावत ने रुड़की की इस घटना के साथ ही सरकार को भी आड़े हाथों लिया.

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि चुनाव में मतदान पेटी लूटी जा रही है. जीते हुए प्रत्याशियों को हराया जा रहा है. खुलेआम गोलियां चलाई जा रही हैं. ऐसा लग रहा है कि राज्य में सरकार नाम की कोई चीज है ही नहीं. रावत ने कहा कि दोनों ही नेता मौजूदा सरकार के बेहद करीबी है. ऐसे में उनके द्वारा ही राज्य की छवि को धूमिल करना यह बताता है की सरकार कैसे नेताओं का साथ दे रही है.

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top