Big breaking :-चैम्पियन को फिर झटका, कोर्ट से जमानत याचिका खारिज - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-चैम्पियन को फिर झटका, कोर्ट से जमानत याचिका खारिज

चैम्पियन को फिर झटका, कोर्ट से जमानत याचिका खारिज

हरिद्वार। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन को एक बार फिर कोर्ट से बड़ा झटका लगा है।

अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी, जिससे अब उनकी होली जेल में ही कटेगी।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत को 18 मार्च तक बढ़ा दिया है, जिससे उनकी रिहाई की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।

गौरतलब है कि चैम्पियन को 27 जनवरी को जेल भेजा गया था।

बाद में उन पर लगे जानलेवा हमले की धारा को हटाकर गैर इरादतन हत्या के प्रयास में तब्दील किया गया, लेकिन इसके बावजूद कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया। अब उन्हें कम से कम 18 मार्च तक जेल में ही रहना होगा।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top