Big breaking :-चमोली के जवान दीपेंद्र कंडारी का जम्मू कश्मीर में बलिदान, खबर मिलते ही परिवार में पसरा मातम - News Height
CHAMOLI NEWS

Big breaking :-चमोली के जवान दीपेंद्र कंडारी का जम्मू कश्मीर में बलिदान, खबर मिलते ही परिवार में पसरा मातम

चमोली के जवान दीपेंद्र कंडारी का जम्मू कश्मीर में बलिदान, खबर मिलते ही परिवार में पसरा मातम

करछूना गांव निवासी दीपेंद्र कंडारी 17वीं बटालियन गढ़वाल राइफल में तैनात थे। बताया जा रहा है कि जम्मू कश्मीर के तंगधार क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान वे बलिदान हो गए।सेना में तैनात चमोली जिले के करछूना गांव निवासी हवलदार दीपेंद्र कंडारी जम्मू कश्मीर में ड्यूटी के दौरान बलिदान हो गए। जवान के बलिदान होने की सूचना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है

चमोली जिले के पोखरी तहसील के अंतर्गत करछूना गांव निवासी दीपेंद्र कंडारी 17वीं बटालियन गढ़वाल राइफल में तैनात थे। बताया जा रहा है कि जम्मू कश्मीर के तंगधार क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान वे बलिदान हो गए। हालांकि दीपेंद्र के बलिदान होने का स्पष्ट कारण भी पता नहीं चल पाया है। दीपेंद्र का परिवार वर्तमान में देहरादून के रतनपुर में रहता है।

उनके पिता सुरेंद्र कंडारी सेना से सेवानिवृत्त हैं। बलिदानी दीपेंद्र तीन भाईयों में सबसे छोटे हैं। वे अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गए हैं। ग्रामीण डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि बलिदानी का पार्थिव शरीर देहरादून लाया गया है। करछूना गांव के ईश्वर राणा ने बताया कि सूचना मिलने गांव के लोग देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top