Big breaking :-चमोली का युवक पंजाब मे 15 साल से बंधुवा मजदूर, चमोली जिला प्रशासनने की ये कार्यवाई - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-चमोली का युवक पंजाब मे 15 साल से बंधुवा मजदूर, चमोली जिला प्रशासनने की ये कार्यवाई

चमोली -सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो जिसमे चमोली जनपद के नारायणबगड़ विकासखण्ड का एक युवक जिसे पंजाब में एक गौशाला मालिक ने बीते पन्द्रह साल से बंधुआ मजदूर बनाकर रखा था पंजाब के ही एक गैर सरकारी संगठन से जुड़े लोगों ने उक्त मामले में वीडियो जारी करते हुए युवक को इस कैद से मुक्त और मदद करने की बात कही है

 

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चमोली जिला प्रशासन ने भी त्वरित कार्यवाही करते हुए तहसील प्रशासन के आला अधिकारियों को युवक के गांव पहुंचकर जानकारी जुटाने और परिजनों की मदद के निर्देश दिए बुधवार को उपजिलाधिकारी थराली पंकज भट्ट ने तहसील प्रशासन की टीम के साथ युवक राजेश लाल के गांव कौब भुलियाणा पहुंचकर युवक के परिजनों से मुलाकात की और युवक के परिजनों को हर सम्भव मदद का भरोसा दिया

 

उपजिलाधिकारी थराली ने बताया कि युवक को उनके गांव लाने के लिए उनके परिजनों को पंजाब भेजा जा रहा है और युवक से बीते पंद्रह सालों से बंधुआ मजदूरी करवाने वाले व्यक्ति के खिलाफ पंजाब में ही सम्बंधित थाने में एफआईआर दर्ज करवाई जा रही है

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top