Big breaking :-Chamoli: विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के लिए भी कर सकेंगे ऑनलाइन पंजीकरण, पर्यटकों के लिए एक जून को खुलेगी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-Chamoli: विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के लिए भी कर सकेंगे ऑनलाइन पंजीकरण, पर्यटकों के लिए एक जून को खुलेगी

Chamoli: विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के लिए भी कर सकेंगे ऑनलाइन पंजीकरण, पर्यटकों के लिए एक जून को खुलेगी

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी आने वाले पर्यटक इस बार ऑनलाइन पंजीकरण भी करा पाएंगे।

 

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए एक जून को खोल दी जाएगी। इसको लेकर नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार घाटी में आने वाले पर्यटकों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा भी मिलेगी। पार्क प्रशासन ने इसकी वेबसाइट को लांच कर दिया है।

फूलों की घाटी जाने के लिए घांघरिया में ऑफलाइन पंजीकरण किया जाता है जिसमें पार्क प्रशासन की ओर से निर्धारित शुल्क जमा करना होता है। इस बार पर्यटकों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की भी सुविधा उपलब्ध कर दी गई है। पर्यटक https://valleyofflower.uk.gov.in पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। वहीं नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के फूलों की घाटी रेंज की टीम घांघरिया के लिए रवाना हो गई है। टीम यहां बारिश से हुए नुकसान का आकलन करेगी। टीम के लौटने के बाद रास्तों की मरम्मत सहित अन्य कार्य किए जाएंगे।

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ तरुण एस ने बताया कि फूलों की घाटी के लिए वेबसाइट लांच कर दी गई है, पर्यटक इसमें ऑनलाइन शुल्क जमा कर पंजीकरण कर सकते हैं। फूलों की घाटी में बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए टीम भेज दी गई है, जिसके बाद वहां काम शुरू किया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top