Big breaking :-चमोली:-बदरीनाथ में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय लोगों ने किया विरोध - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-चमोली:-बदरीनाथ में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय लोगों ने किया विरोध

चमोली:-बदरीनाथ में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय लोगों ने किया विरोध

 

बदरीनाथ धाम में वीआईपी कल्चर, मास्टर प्लान के अंतर्गत अनियोजित तोड़फोड़, चारधाम यात्रा मार्गों पर फैली अव्यवस्था के खिलाफ कल से धाम के तीर्थ पुरोहित, पंडा समाज और स्थानीय हक-हकूकधारी मुखर है और सरकार, प्रशासन और मंदिर समिति की कार्यप्रणाली का जमकर विरोध कर रहे है। आज बदरीनाथ धाम पहुंचे सूबे के पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज को भी तीर्थ-पुरोहित, पंडा समाज और स्थानीय लोगों का विरोध झेलना पड़ा।

प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों का मांगपत्र सतपाल महाराज को सौंपा और सात दिनों में आवश्यक कार्यवाही करने का अल्टीमेटम दिया जिस पर सतपाल महाराज ने असमर्थता जताई उसके बाद प्रदर्शन कर रहे लोग भड़क गए और महाराज को लोगों का विरोध झेलना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने सतपाल महाराज को 7 दिन के अंदर सभी व्यवस्थाएं ठीक करने की मांग करते हुए कहा कि अगर व्यवस्थाएं ठीक नहीं होती हैं तो आने वाले समय में बद्रीनाथ धाम उग्र आंदोलन किया जाएगा इस दौरान सतपाल महाराज ने आश्वासन दिया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस संबंध में चर्चा करेंगे क्योंकि बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्य केंद्र सरकार देख रही है जल्द ही केंद्र सरकार तक सब की समस्याएं पहुंचाई जाएगी।

 

 

इस विरोध प्रदर्शन में स्थानीय जनता के साथ उत्तराखंड पौराणिक सांस्कृतिक संवर्धन प्रकोष्ठ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य नरेश आनंद नौटियाल के साथ श्री बद्रीनाथ मंदिर के समस्त हक-हकूकधारी, ब्रह्म कपाल तीर्थ-पुरोहित समस्त पंडा पंचायत, व्यापार सभा बदरीनाथ के अध्यक्ष जसबीर मेहता, व्यापारीगण, बदरीश पंडा पंचायत एवं स्थानीय जनता भी बड़ी संख्या में उपस्थित थी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top