Big breaking :-चमोली: पूलना गांव के समीप जंगल में रास्ता भटके पांच व्यक्ति, SDRF ने चलाया सफल रेस्क्यू ऑपरेशन - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-चमोली: पूलना गांव के समीप जंगल में रास्ता भटके पांच व्यक्ति, SDRF ने चलाया सफल रेस्क्यू ऑपरेशन

*जनपद चमोली: पूलना गांव के समीप जंगल में रास्ता भटके पांच व्यक्ति, SDRF ने चलाया सफल रेस्क्यू ऑपरेशन”*

 

थाना गोविंदघाट के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई कि पूलना गांव के सामने वाले जंगल क्षेत्र में कुछ व्यक्ति फंसे हुए हैं, जिनके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट पांडुकेश्वर से उप निरीक्षक जगमोहन सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पाँच व्यक्ति लक्ष्मणगंगा नदी पार करते समय रास्ता भटक गए और जंगल क्षेत्र में फंस गए थे।

SDRF टीम द्वारा जिला पुलिस के साथ संयुक्त रूप से सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया गया। गहन सर्चिंग के दौरान टीम द्वारा पाँचों व्यक्तियों को सुरक्षित रूप से ढूंढ लिया गया तथा उन्हें नदी पार कराकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

*रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों का विवरण*
1 अमित सिंह पुत्र श्री जसपाल सिंह निवासी उम्र 23 वर्ष लासदी चमोली।
2 सुनील पुत्र श्री कुंवरराम उम्र 23 वर्ष निवासी बूरा घाट चमोली।
3 महेश पत्र श्री अर्जुन सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी घाट चमोली।
4 मुकेश पुत्र श्री महेशानंद उम्र 37 वर्ष निवासी नंदप्रयाग चमोली।
5 भगत सिंह पुत्र श्री कुशाल सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी चमोली।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top