Big breaking :-चमोली जिले मे 13 और 14 अगस्त क़ो स्कूल रहेंगे बंद - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-चमोली जिले मे 13 और 14 अगस्त क़ो स्कूल रहेंगे बंद

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार भारी बारिश के पूर्वानुमान के दृष्टिगत चमोली जनपद के सभी विद्यालयों (कक्षा 1-12 तक) और आंगनबाड़ी केंद्रों में 13 और 14 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है।

ड्यूटी ऑफिसर/अनु सचिव, राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र देहरादून के अपने कार्यालय पत्र संख्या-604/SEOC/73/IMD (2015) दिनांक 11 अगस्त 2025 के द्वारा अवगत कराया गया है कि निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून के द्वारा दिनांक 11.08.2025 को अपराहन 1.30 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखण्ड राज्य के अन्य जनपदों के साथ ही जनपद चमोली में दिनांक 13.08.2025 एंव 14.08.2025 को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

अतएव भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून के द्वारा जारी पूर्वानुमान एवं छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 13.08.2025 एंव 14.08.2025 को जनपद में संचालित शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों में (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केन्द्रो में अवकाश घोषित किया जाता है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली उपरोक्तानुसार जनपद अन्तर्गत समस्त विद्यालयों एंव जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) चमोली समस्त आगनवाडी केन्द्रो में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करेगें

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top