Big breaking :-चकराता के क्वानू सहिया रोड पर भूपऊ गमरी के पास गहरी खाई में गिरी कार, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे कार सवार तीन‌ लोग, एक की मौत दो घायल - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-चकराता के क्वानू सहिया रोड पर भूपऊ गमरी के पास गहरी खाई में गिरी कार, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे कार सवार तीन‌ लोग, एक की मौत दो घायल

चकराता के क्वानू सहिया रोड पर भूपऊ गमरी के पास गहरी खाई में गिरी कार, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे कार सवार तीन‌ लोग, एक की मौत दो घायल

चकराता के सहिया क्वानू रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई अन्य दो गंभीर घायलो का CHC सहिया में उपचार चल रहा है। हालांकि बाद में दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दरअसल एक कार शादी समारोह में जा रही थी जिसमें तीन लोग सवार थे जो अचानक ही अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से घायलों को बाहर निकाला गया जबकि एक की मौके पर ही मौत हो गी। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना प्रशासन को दी जिसके बाद 108 की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया था हादसा भूपऊ गमरी के पास हुआ। मृतक का नाम सुनील बताया जा रहा है जो सैंज गाँव का रहने वाला था।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top