Big breaking :-उत्तराखंड राजभवन में आगामी एक मार्च से 3 मार्च तक बसंतोत्सव का आयोजन किया जाएगा - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तराखंड राजभवन में आगामी एक मार्च से 3 मार्च तक बसंतोत्सव का आयोजन किया जाएगा

*देहरादून*- उत्तराखंड राजभवन में आगामी एक मार्च से 3 मार्च तक बसंतोत्सव का आयोजन किया जाएगा। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बसंतोत्सव को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजभवन में बसंत उत्सव में कई प्रजाति के पुष्प दिखेंगे। इस पुष्प प्रदर्शनी का आमजन भी अवलोकन कर सकेंगे।

 

 

 

आपको बता दें कि 2003 से राजभवन में प्रतिवर्ष बसंतोत्सव का आयोजन किया जाता है। पहले इसका आयोजन दो दिन तक होता था, लेकिन राज्यपाल गुरमीत सिंह ने इस आयोजन को पिछले साल से तीन दिनों तक करने का निर्णय लिया और अब तीन दिन तक राजभवन में आयोजन किया जा रहा है।

 

 

 

 

इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में लगभग 35 विभागों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। तीनों दिन शाम को एक घंटे सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कृषकों को पुष्प उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। कृषकों में पुष्प उत्पादन के प्रति रुचि बढ़ाने के ही इस बसंतोत्सव का आयोजन किया जाता है।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top