Big breaking :-CDS अनिल चौहान बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-CDS अनिल चौहान बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की

*CDS अनिल चौहान बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।*

मुख्यमंत्री से हुई cds अनिल चौहान की मुलाकात को लेकर सरकार के वरिष्ठ मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि यह बेहद सौभाग्य की बात है कि देश के पहले रक्षा प्रमुख बिपिन रावत भी उत्तराखंड से थे और दूसरे सीडीएस अनिल चौहान भी उत्तराखंड से हैं।

 

 

उन्होंने कहा कि उनके लिए यह भी बड़ी उपलब्धि है कि यह दोनों पौड़ी जिले से हैं। मंत्री धन सिंह रावत ने मुख्यमंत्री से हुई सीडीएस की मुलाकात के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आगामी मई के महीने में सीडीएस अनिल चौहान के पौड़ी जनपद में मौजूद गांव में सरकार एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। उन्होंने कहा कि सीडीएस के गांव में होने वाले मई महीने के कार्यक्रम को लेकर के मुख्यमंत्री और सीड्स के बीच में विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि अगर हम देश की सेवा की बात करें तो केंद्रीय मोदी सरकार के नेतृत्व में और देश के अब तक के दोनों जीडीएस की अगुवाई में सेवा के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। वहीं इसके अलावा उत्तराखंड से सटी चीन और नेपाल की सीमाओं पर केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे वाइब्रेट विलेज को लेकर के भी उत्तराखंड सरकार ने सेवा प्रमुख से बातचीत की। धन सिंह रावत ने बताया कि उनकी सहकारिता के माध्यम से भी वाइब्रेंट प्लेट में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं उनके और उपयोगी बनाए जाने को लेकर के भी चर्चा की गई।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top