Big breaking :-खुद को बताया CBI का अधिकारी, जल निगम के सेवानिवृत्त अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट कर 64.65 लाख की ठगी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-खुद को बताया CBI का अधिकारी, जल निगम के सेवानिवृत्त अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट कर 64.65 लाख की ठगी

खुद को बताया CBI का अधिकारी, जल निगम के सेवानिवृत्त अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट कर 64.65 लाख की ठगी

ठगों ने फोन कर बताया कि उनके नाम पर दिल्ली में फर्जी बैंक खाता खुला है जिसका उपयोग तस्करी के लिए हो रहा है। इसके बाद उन्हें डिजिटल अरेस्ट किया गया।

उत्तराखंड जलनिगम से सेवानिवृत्त अधिकारी को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर 64.65 लाख रुपये की चपत लगा दी। ठगों ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताकर पीड़ित को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसाने और जेल भेजने की धमकी दी थी।

पुलिस के अनुसार, 71 वर्षीय पीड़ित अजबपुर कलां में रहते हैं। उन्हें ठगों ने फोन कर बताया कि उनके नाम पर दिल्ली में फर्जी बैंक खाता खुला है जिसका उपयोग तस्करी के लिए हो रहा है। इसके बाद पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति ने वीडियो कॉल कर उच्चतम न्यायालय का जाली वारंट दिखाया। ठगों ने उनके बैंक खातों की जमा राशि के सत्यापन के नाम पर झांसा दिया और भरोसा दिलाया कि जांच के बाद पूरी रकम लौटा दी जाएगी।

डरे सहमे बुजुर्ग ने दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच आरोपियों के बताए गए विभिन्न बैंक खातों से कुल 64,65,000 रुपये स्थानांतरित कर दिए। इसके बाद जब ठगों ने जमानत के नाम पर चार लाख रुपये अतिरिक्त मांगे, तब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि शनिवार को शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top