Big breaking :-चार अशासकीय विद्यालयों में अनियमितताओं की CBCID करेगी जांच, टीम ने किया निरीक्षण - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-चार अशासकीय विद्यालयों में अनियमितताओं की CBCID करेगी जांच, टीम ने किया निरीक्षण

चार अशासकीय विद्यालयों में अनियमितताओं की CBCID करेगी जांच, टीम ने किया निरीक्षण

मामले से जुड़े सभी दस्तावेज सीबीसीआईडी टीम को साैंप दिए हैं। अब टीम दस्तावेजों और संबंधित पक्षों से पूछताछ के आधार पर पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच करेग

जनपद के चार अशासकीय विद्यालयों में सामने आई अनियमितताओं की जांच अब सीबीसीआईडी को सौंप दी गई है। विभागीय जांच में नियमों के विरुद्ध शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्ति व वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा होने के बाद मामला पुलिस के पास था। अब सीबीसीआईडी को जांच सौंपे जाने के बाद टीम ने मुख्यालय पहुंचकर एक विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण भी किया है।

कोतवाली पुलिस ने मामले से जुड़े सभी दस्तावेज सीबीसीआईडी टीम को साैंप दिए हैं। अब टीम दस्तावेजों और संबंधित पक्षों से पूछताछ के आधार पर पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच करेगी। जनपद के जनता इंटर कालेज जखेटी, इंटर कालेज डांगीधार, इंटर कालेज गढ़कोट मांडलु और उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कोटागढ़ में नियम विरुद्ध शिक्षकों, कर्मचारियों की नियुक्ति और वित्तीय अनियमितता का खुलासा विभागीय जांच में हुआ था। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता की शिकायत पर मामले की एसआईटी जांच की जा रही थी जो अब सीबीसीआईडी को हस्तांतरित हो गई है।

सामाजिक कार्यकर्ता व पयासू गांव निवासी राजेश सिंह राजा कोली ने बताया कि जनता इंटर कालेज जखेटी में लिपिक के पद पर नियम विरुद्ध नियुक्ति हुई थी। नियमानुसार विद्यालय में प्रबंध समिति से जुड़े पदाधिकारी या सदस्य के परिजन नियुक्त नहीं हो सकते हैं। इसके विपरीत यहां प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष की पत्नी को नियुक्ति दी गई।

उन्होंने बताया कि अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल की जांच में वर्ष 2017 में बनाए गए 46 प्रबंध समिति सदस्यों की आजीवन सदस्यता शुल्क चंदा खाते में जमा की गई है। जबकि यह धनराशि रख-रखाव खाते में जमा होनी थी। वहीं श्रीनगर की एक महिला ने विद्यालय की प्रबंध समिति का सदस्य होने से इंकार किया। इसके बावजूद उन्हें फर्जी तरीके से आजीवन सदस्य बनाया गया।

इसके अलावा इंटर कालेज गढ़कोट मांडलु में सहायक अध्यापक हिंदी की साक्षात्कार के दो साल बाद नियुक्ति दी गई जबकि तत्कालीन सीईओ ने असहमति दर्ज की थी।उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटागढ़ में फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आधार पर सहायक अध्यापिका की नियुक्ति की गई। डांगीधार में लिपिक की नियुक्ति सहायक अध्यापिका मायके से सामान्य जाति की हैं। लेकिन उन्हें ससुराल पक्ष से जारी ओबीसी प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्ति दी गई है। सीबीसीआईडी निरीक्षक देवेंद्र असवाल ने बताया कि उन्होंने जनता इंटर कालेज जखेटी का स्थलीय निरीक्षण किया है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top