Big breaking :-बांग्लादेशी नागरिक की गिरफ्तारी के मामले में अवैध धर्मांतरण का प्रकरण आया सामने, महिला का धर्मांतरण किये जाने के संबंध में पुलिस को मिले अहम सुराग - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-बांग्लादेशी नागरिक की गिरफ्तारी के मामले में अवैध धर्मांतरण का प्रकरण आया सामने, महिला का धर्मांतरण किये जाने के संबंध में पुलिस को मिले अहम सुराग

 

*बांग्लादेशी नागरिक की गिरफ्तारी के मामले में अवैध धर्मांतरण का प्रकरण आया सामने*

*महिला का धर्मांतरण किये जाने के संबंध में पुलिस को मिले अहम सुराग*

*हिंदू महिला के मुस्लिम नाम से बने बांग्लादेशी दस्तावेज लगे पुलिस के हाथ*

*अभियुक्त द्वारा बांग्लादेश में रीना चौहान को फरजाना अख्तर बनाकर किया था उससे निकाह*

*धर्मांतरण का प्रकरण सामने आने पर पुलिस द्वारा पूरे प्रकरण में सभी पहलुओं पर की जा रही विस्तृत जांच*

भारतीय नागरिक के नाम पर फर्जी दस्तावेज बनाकर भारत मे अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक की गिरफ्तारी के प्रकरण में दून पुलिस द्वारा लगातार बांग्लादेश में संबंधित एजेंसी से संपर्क कर पूरे प्रकरण से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण कड़ियों को जोड़ा जा रहा है। जांच के दौरान पुलिस को संपूर्ण प्रकरण से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज प्राप्त हुए हैं, जिसमे सह अभियुक्ता रीना चौहान के धर्म बदलकर बनाये गए फर्जी बांग्लादेशी प्रमाण पत्र पुलिस के हाथ लगे, जिसमें अभियुक्त द्वारा रीना चौहान को फरजाना अख्तर बनाकर उससे बांग्लादेश में निकाह किया गया था।

पूरे मामले में धर्मांतरण का प्रकरण सामने आने पर पुलिस द्वारा हर पहलू से अभियोग की विस्तृत जांच की जा रही है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top