Big breaking :-हरिद्वार में बड़ा हादसा, फ्लाईओवर से गिरी कार, कई घायल - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-हरिद्वार में बड़ा हादसा, फ्लाईओवर से गिरी कार, कई घायल

 

हरिद्वार में बड़ा हादसा, फ्लाईओवर से गिरी कार, कई घायल

हरिद्वार: बहादराबाद क्षेत्र में पतंजलि योगपीठ के पास एक बड़ा हादसा हो गया।

अनियंत्रित स्विफ्ट कार फ्लाईओवर से नीचे गिर गई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में कार चालक समेत सभी सवार घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज रफ्तार में थी और अचानक संतुलन बिगड़ने से सीधा नीचे आ गिरी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और तेज रफ्तार से बचने की अपील की है।

संजय पुंडीर हरिद्वार

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top