Big breaking :-यूपी से घूमने आया था युवक, गंगनहर में नहाते हुए साथी से बनवा रहा था वीडियो, डूबकर हुई मौत - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-यूपी से घूमने आया था युवक, गंगनहर में नहाते हुए साथी से बनवा रहा था वीडियो, डूबकर हुई मौत

यूपी से घूमने आया था युवक, गंगनहर में नहाते हुए साथी से बनवा रहा था वीडियो, डूबकर हुई मौत

युवक अपने दोस्तों के साथ सहारनपुर से हरिद्वार घूमने आया था। वह अचानक गोविंदपुरी गंगा घाट पर रुके और वह नहाने चला गया। इस दौरान वह तेज बहाव में डूब गया।

.ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित गोविंदपुरी घाट पर गंगनहर में नहाते हुए एक युवक साथी से वीडियो बनवाने लगा और रेलिंग पार करते हुए आगे पहुंच गया। जिसके बाद पानी के तेज बहाव में आकर वह डूब गया। युवक का शव पथरी पावर हाउस से पुलिस ने बरामद किया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, घटना रविवार शाम की है। जब विकास (40) पुत्र रामचंद्र निवासी पंजाबी बाग सहारनपुर यूपी अपने साथी प्रमोद कुमार, सागर, विवेक त्यागी निवासी पंजाबी बाग सहारनपुर के साथ हरिद्वार कार से घूमने आया था। सभी यहां गोविंदपुरी घाट पर गंगनहर में नहाने के लिए पहुंचे।

विकास स्नान करने के लिए गंगनहर में उतरा और उसका साथी मोबाइल फोन से वीडियो बनाने लगा। इसी बीच रेलिंग पार करने के बाद आगे की तरफ तैरते हुए जाने लगा। कुछ ही दूरी पर पहुंचकर वह पहले रेलिंग के करीब आया, लेकिन फिर पानी के बहाव में आकर कुछ ही सेकेंड में डूबकर लापता हो गया।

पूरी घटना वीडियो में भी कैद हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सर्च अभियान चलाया, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला। सोमवार की दोपहर विकास का शव पथरी पावर हाउस से बरामद हो गया।

पुलिस ने परिजनों को बुलाकर शिनाख्त कराई। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top