Big breaking :-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर आय से अधिक संपत्ति का मामला, मंत्री जोशी का बयान इससे होगा मुझे फायदा - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर आय से अधिक संपत्ति का मामला, मंत्री जोशी का बयान इससे होगा मुझे फायदा

– कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर आय से अधिक संपत्ति का मामला, मंत्री जोशी का बयान इससे होगा मुझे फायदा

– उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर इन दिनों आय से अधिक संपत्ति के मामले में विपक्ष के नेता हमलावर हैं। इस मामले में धामी कैबिनेट को गणेश जोशी के खिलाफ केस दर्ज करने की अनुमति देने का फैसला लिया जाना है। इसको लेकर जहां विपक्ष सरकार पर हमलावर है

 

 

तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने भी पिछले दिनों सरकार से अपना पराया छोड़कर नियमानुसार कार्यवाही करने की बात कही है। अब इस मामले में गणेश जोशी ने बयान दिया है और उन्होंने कहा कि जब भी मेरे खिलाफ इस तरह से कोई आरोप लगते हैं तो इसका मुझे फायदा होता है।

 

 

गणेश जोशी ने पूर्व में 2016 में अपने ऊपर शक्तिमान घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उसे वक्त भी मेरे ऊपर आरोप लगे थे और इसका मुझे फायदा हुआ है। एक बार फिर से मेरे ऊपर कई आरोप लग रहे हैं जिसका आने वाले दिनों में मुझे फायदा होगा।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top