Big breaking :-इस आईएएस की फोटो लगाकर ठग मांग रहें पैसे, IAS ने मामला संज्ञान मे आते ही देहरादून SSP से की कार्यवाई की मांग - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-इस आईएएस की फोटो लगाकर ठग मांग रहें पैसे, IAS ने मामला संज्ञान मे आते ही देहरादून SSP से की कार्यवाई की मांग

 

आईएएस अधिकारी आर मीनाक्षी सुंदरम की फोटो लगातार ठगों द्वारा लोगो से फ़र्ज़ीवाड़ा करने की कोशिश की गई और पैसे भी मांगे गए अधिकारी ने SSP देहरादून को पत्र लिखकर कार्यवाई करने की मांग की

 

Skip to PDF content

कृपया अवगत कराना है कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपने WhatsApp number (+84 812986500) की profile पर अधोहस्ताक्षरी की फोटो लगाकर कई व्यक्तियों अधिकारियों से अनावश्यक रूप से पैसों की demands Google Pay number 8974517706 पर की जा रही है (screenshot की फोटोकॉपी संलग्न हैं) इस प्रकार के कृत्य से अधोहस्ताक्षरी की छवि खराब करने की प्रबल चेष्टा की जा रही है। साथ ही यह भी अवगत कराना है कि पूर्व में भी अधोहस्ताक्षरी के नाम से इसी प्रकार से विभागीय अधिकारियों से अनावश्यक मांग की गयी थी, जिसकी शिकायत अधोहस्ताक्षरी द्वारा अपने पत्र दिनांक: 28 मार्च 2024 (छायाप्रति संलग्न) के माध्यम से आपसे की गयी थी, परन्तु उस पत्र में उल्लिखित शिकायतों पर आतिथि तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी है।

अतः आपसे अनुरोध है कि कृपया उपरोक्त अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कठोर कार्यवाही कराने का कष्ट करें जिससे कि भविष्य में अधोहस्ताक्षरी अथवा अन्य किसी अधिकारी के साथ इस तरह के कृत्य की पुनारावृत्ति न हो। साथ ही कृत कार्यवाही से अधोहस्ताक्षरी को भी अवगत कराने का कष्ट करें।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top