Big breaking :-वर्षों से एक ही अनुभाग, विभाग में डटे उपसचिव, अनुसचिव और सेक्शन ऑफिसर के बंपर तबादले - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-वर्षों से एक ही अनुभाग, विभाग में डटे उपसचिव, अनुसचिव और सेक्शन ऑफिसर के बंपर तबादले

वर्षों से एक ही अनुभाग, विभाग में डटे उपसचिव, अनुसचिव और सेक्शन ऑफिसर के बंपर तबादले

उत्तराखंड शासन ने कल ही 95 समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी व कंप्यूटर ऑपरेटरों के तबादले किए थे। आज फिर कई कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं।

सचिवालय प्रशासन ने आरओ, एआरओ के तबादलों के बाद शुक्रवार को 68 अनुभाग अधिकारी, अनुसचिव व उपसचिवों के भी तबादले कर दिए। इनमें से कई तो ऐसे थे जो कि पांच साल से अधिक समय से एक ही अनुभाग या विभाग में डटे हुए थे।

सचिव सचिवालय प्रशासन दीपेंद्र कुमार चौधरी की ओर से शुक्रवार को नए तबादला आदेश जारी किए गए। कई बाध्य प्रतीक्षा में चल रहे अफसरों को भी अनुभाग दे दिए गए हैं। जारी आदेश के मुताबिक, 18 अनुभाग अधिकारियों, 28 अनुसचिवों और 22 उपसचिवों के तबादले किए गए हैं। सभी को तत्काल नए विभाग में ज्वाइनिंग के आदेश भी जारी किए गए हैं।

उधर, बृहस्पतिवार को जिन समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी व कंप्यूटर ऑपरेटरों के तबादले हुए थे, उनमें से कुछ तबादले निरस्त कराने की जुगत में लगे हुए हैं। हालांकि सचिवालय प्रशासन नई तबादला नीति के तहत इन तबादलों पर अडिग है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top