Big breaking :-भाई बहने लगा गंगा में तो बहने गंगा में कूद गई, भाई को स्थानीय लोगो ने बचाया, बहने बह गई - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-भाई बहने लगा गंगा में तो बहने गंगा में कूद गई, भाई को स्थानीय लोगो ने बचाया, बहने बह गई

*थाना रायवाला क्षेत्र के अंतर्गत हरिपुर कलां, गंगा नदी में बही दो नाबालिक बालिकाएं, SDRF कर रही खोजबीन*

आज दिनाँक 16 सितंबर 2024 को सूचना मिली कि गीता कुटीर आश्रम के पास गंगा घाट पर सुबह करीब 11:30 बजे 02 बालिकाएं नदी में डूब गई है।

 

सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। SDRF टीम द्वारा SI पंकज खरोला के नेतृत्व में राफ्ट व डीप डाइविंग उपकरणों की मदद से सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

ये तीनों भाई बहन गंगा घाट पर नहाने गए थे, जहाँ छोटा भाई तेज बहाव में बहने लगा जिसे बहता देख दोनों बहनों ने गंगा में छलांग लगा दी। छोटे भाई को तो स्थानीय लोगों द्वारा बचा लिया गया परन्तु दोनों बहनें लापता हो गयी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top