Big breaking :-प्रेम प्रसंग के विवाद में जीजा ने युवक को मारी थी गोली, आरोपी समेत तीन गिरफ्तार; जानें मामला - News Height
UDHAMSINGH NAGAR NEWS

Big breaking :-प्रेम प्रसंग के विवाद में जीजा ने युवक को मारी थी गोली, आरोपी समेत तीन गिरफ्तार; जानें मामला

साली से प्रेम प्रसंग के विवाद में जीजा ने युवक को मारी थी गोली, आरोपी समेत तीन गिरफ्तार; जानें मामला

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में छह दिन पहले युवक को संदिग्ध रूप से गोली लगने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी ने साली से प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक को दो गोली मारी थी।

 

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में छह दिन पहले युवक को संदिग्ध रूप से गोली लगने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी ने साली से प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक को दो गोली मारी थी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली है। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर आरोपियाें को जेल भेज दिया है।

 

 

 

शुक्रवार को पुलिस कार्यालय सभागार में एसपी क्राइम चंद्रशेखर आर घोड़के ने बताया कि वार्ड सात आजादनगर निवासी प्रताप ने 23 जुलाई को ट्रांजिट कैंप थाने में केस दर्ज कराया था। उन्होंने कहा था कि 20 जुलाई की शाम उनके बेटे विशाल को अरविंद ने अपने घर बुलाकर गोली मारी थी। अरविंद के साथ ही उसका दोस्त प्रकाश भी मौजूद था। घायल विशाल का बरेली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई थी। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि घटना को आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया गया था। पुलिस ने अरविंद निवासी आजादनगर मूल निवासी शरीफ नगर इट्टव्वा थाना देवरनिया बरेली और प्रकाश सागर निवासी बड़ी शाही गांधीनगर थाना शाही बरेली को शिवनगर श्मशान घाट पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अरविंद की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल को बरामद किया गया।

 

 

घटना वाली रात विशाल को अपने घर ले गया था मुख्य आरोपी
पूछताछ में अरविंद ने बताया कि उसने पिस्टल और गोलियां गौरव कश्यप निवासी आजादनगर से खरीदी थी। इस पर गौरव को मोदी मैदान के पास से गिरफ्तार किया गया। एसपी क्राइम ने बताया कि घायल विशाल का अरविंद की साली से प्रेम प्रसंग था। घटना वाली शाम आरोपी अरविंद घायल विशाल को अपने घर ले गया था और प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद में अरविंद ने दो गोली विशाल को मारी थी। जांच में सामने आया है कि घटना के समय अरविंद की साली भी मौजूद थी। उसके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। वहां पर एसएचओ भारत सिंह मौजूद रहे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top