Big breaking :-भटवाड़ी में रसोई गैस सिलिंडर फटने से हुआ जोरदार धमाका, महिला झुलसी, अस्पताल में भर्ती - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-भटवाड़ी में रसोई गैस सिलिंडर फटने से हुआ जोरदार धमाका, महिला झुलसी, अस्पताल में भर्ती

भटवाड़ी में रसोई गैस सिलिंडर फटने से हुआ जोरदार धमाका, महिला झुलसी, अस्पताल में भर्ती

उत्तरकाशी में गैस सिलिंडर फटने से हुए धमाके में एक महिला झुलस गई।

उत्तरकाशी भटवाड़ी में रसोई गैस सिलिंडर से गैस लीक होने से एक घर में बड़ा धमाका हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि तीन दरवाजे टूटकर सड़क पर गिर गए। तेज आवाज से आसपास के भवन भी हिल गए।

घटना में एक महिला झुलस गई, जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। कमरे में रखा सारा सामान नष्ट हो गया। घटना के बाद पुलिस और नायब तहसीलदार जोशियाड़ा भी मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन कर रहे हैं ।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top