Big breaking :-धर्मांतरण कानून को लेकर बोले डीजीपी, धर्मांतरण को लेकर सख्त है एलआईयू और पुलिस , कहीं भी ऐसा मामला सामने आया तो सख्त कार्यवाही की जाएगी - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-धर्मांतरण कानून को लेकर बोले डीजीपी, धर्मांतरण को लेकर सख्त है एलआईयू और पुलिस , कहीं भी ऐसा मामला सामने आया तो सख्त कार्यवाही की जाएगी

 

हल्द्वानी पहुंचे राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य में पुलिस द्वारा क्राइम कंट्रोल करने के लिए उनके संसाधनों को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। डीजीपी ने स्वयं माना कि प्रदेश में पुलिस की भारी कमी है लिहाजा 2023 में फिर से सिपाहियों की भर्ती की जाएगी जिससे कि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद हो सके।

 

 

इसके अलावा अपराधों को रोकने के लिए बॉर्डर एरियाज में सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं। तथा धर्मांतरण को लेकर उन्होंने कहा कि धर्मांतरण कानून सरकार लेकर आ रही है, लेकिन इससे पूर्व अब तक धर्मांतरण को लेकर जितने भी मामले पुलिस के संज्ञान में आए हैं उनमें सख्त कार्रवाई की जा रही है। धर्मांतरण को लेकर लोकल इंटेलिजेंस यूनिट और पुलिस पूरी तरह से सतर्क है । जहां भी धर्मांतरण के मामले आ रहे हैं पुलिस द्वारा सख्ती से निपटा जा रहा है।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top