SDRF द्वारा लापता बालक का शव बरामद
अगस्तमुनि (रुद्रप्रयाग) क्षेत्र में लापता चल रहे 04 वर्षीय बालक की खोज हेतु SDRF द्वारा त्वरित एवं सघन सर्च ऑपरेशन संचालित किया गया। SDRF पोस्ट रतूड़ा से उप निरीक्षक श्री आशीष डिमरी के नेतृत्व में टीम को

सूचना प्राप्त होते ही बडम ग्राम के लिए रवाना किया गया।
घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए दुर्गम एवं कठिन पहाड़ी क्षेत्र में व्यापक सर्च अभियान चलाया गया। विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद टीम द्वारा लगातार सघन तलाशी अभियान जारी रखा गया।
अथक प्रयासों के उपरांत टीम को ग्राम से लगभग 02 किलोमीटर दूर ऊपरी क्षेत्र में लापता बालक का शव बरामद हुआ। तत्पश्चात आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए शव को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





