ब्लॉक प्रमुख, सभासदों और पूर्व चेयरमैन सैकड़ो समर्थकों संग हुए भाजपाई!
कुछ पार्टियों 5-6 लोगों को जोड़ने से टूटने लगी, भाजपा हजारों को अपना रही है: भट्ट
देहरादून । चमोली से ब्लॉक प्रमुख, सभासदों के अतिरिक्त पूर्व सीएम हरीश रावत के करीबी पूर्व चेयरमैन ने सैकड़ो समर्थकों के साथ आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए विकसित राज्य निर्माण में जुटने का आह्वाहन किया। वहीं राजनीति के अंतर को रेखांकित करते हुए कहा कि कुछ पार्टियां 5-6 लोगों को जोड़ने से ही टूट की कगार पर आ जाती हैं, वहीं भाजपा हजारों लोगों प्रत्येक महीने अपना रही है।

पार्टी मुख्यालय में तीन शिफ्ट में आयोजित चमोली, देहरादून और हरिद्वार के जॉइनिंग कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सभी नवागंतुकों का पार्टी का पटका और फूलमाला पहनाकर औपचारिक सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर पार्टी में शामिल कांग्रेस एवं अन्य दलों के राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी के सिद्धांतों और विचारों में विश्वास जताया। इस दौरान अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों और जन कल्याणकारी निर्णयों से प्रदेश की जनता बहुत खुश और प्रभावित है। यही वजह है कि जनता का दबाव, अपने-अपने स्थानीय प्रतिनिधियों एवं राजनैतिक कार्यकर्ताओं को विकास के साथ खड़ा होने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए विश्वास दिलाया कि आपका निर्णय सही है। आप सभी के राजनीतिक भविष्य की चिंता पार्टी करेगी, अब हम सबको मिलकर विकसित उत्तराखंड निर्मा
ण में सहभागिता करनी है। हमारी सरकार ने प्रदेश में युवाओं महिलाओं और वंचित समाज के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं, राज्य आज टूटी फूटी सड़कों से निकलकर विकास के हाईवे पर दौड़ने लगा है, देवभूमि की सांस्कृतिक और डेमोग्राफिक पहचान पर छाई सभी चिंताओं को दूर करने में हम सफल हुए हैं। अब समय है कि आप हम सबको मिलकर डबल इंजन सरकार के कामों का रिपोर्ट कार्ड लेकर घर-घर पहुंचना है।
इस अवसर पर उन्होंने सकारात्मक और नकारात्मक राजनीति का अंतर स्पष्ट करते हुए कहा कि भाजपा विभिन्न पार्टियों और सामाजिक भूमिका वाले हजारों लोगों को अब तक पार्टी से जोड़ चुकी है। वजह स्पष्ट है कि हम सकारात्मक और देश समाज निर्माण की राजनीति करते हैं। जो हमारे विचारों और सिद्धांतों को स्वीकार करता है, पार्टी उसको पूरा-पूरा सम्मान देती है। लेकिन दूसरी तरफ, विशेषकर कांग्रेस को देखें तो मात्र 5-6 लोगों को जोड़ने से ही वो टूटने की कगार में पहुंच गई है। क्योंकि कांग्रेस पार्टी विचारविहीन और सिद्धांतहीन पार्टी है, लिहाजा व्यक्तिगत स्वार्थ और असुरक्षा की भावना से ग्रसित एक जगह एकत्र लोगों के पास किसी दूसरे के आने की कोई जगह नहीं है।
आज चमोली से पार्टी की सदस्यता लेने वाले प्रमुख नामों में ब्लॉक प्रमुख नारायणबगड़ श्री गणेश चंदोला, सभासद श्रीमती दीपा मैंदौली, श्रीमती मंजिला देवी, जिला पंचायत सदस्य श्री बलवीर राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री अनिल कुमार, श्री हरीश कुमार, श्री लक्ष्मण सिंह, श्री पंकज जोशी, श्री शिशुपाल लाल, श्री दर्शन कौबियाल रहे।
इसी तरह पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद की प्रेरणा से पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री साधुराम के साथ हरिद्वार से सैकड़ो कांग्रेस पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। जिसमें प्रमुख रूप से श्री मदन सिंह चौहान, श्री रकम सिंह, श्री संजय कुमार, श्री सुरेंद्र कुमार, डॉक्टर नरेश कुमार, श्री जगत सिंह चौहान, श्री मलखान सिंह, श्री अजय प्रताप सिंह, श्री रोहित कुमार, श्री सबजपाल सिंह, श्री मदन सिंह, श्री मेघराज सिंह, श्री राजपाल सिंह, श्री दिनेश कुमार के अतिरिक्त महिला कार्यकर्ताओं में पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सोनी चौहान, श्रीमती बबीता चौहान, श्रीमती दुलारी, श्रीमती सविता देवी, श्रीमती राजेश देवी, श्रीमती रुक्मिणी देवी, श्रीमती दीप माला, श्रीमती मिथलेश देवी, श्रीमती मुनेश देवी, श्रीमती जमुना देवी, श्रीमती रेणु देवी, श्रीमती किला देवी प्रमुख रूप से शामिल हुए।
वहीं देहरादून से हाईकोर्ट अधिवक्ता श्री राजकुमार मौर्य, पंकज गुप्ता, राजीव मौर्या, पंकज मौर्या, विजय बिष्ट, विशाल बुटोला, मनजीत सिंह रांगड, देवेंद्र सिंह बुटोला प्रमुख नाम रहे।
इस दौरान प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार श्री तरुण बंसल प्रदेश कार्यालय सचिव श्री जगमोहन रावत, सरकार में दायित्वधारी श्री कुलदीप बुटोला, श्री अशोक वर्मा, श्री सुभाष बड़थ्वाल, श्री राजेंद्र नेगी प्रमुख्त उपस्थित रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





