Big breaking :-10 अप्रैल के बाद बीकेटीसी का दल होगा केदारनाथ रवाना, करेंगे कपाटोद्घाटन की तैयारी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-10 अप्रैल के बाद बीकेटीसी का दल होगा केदारनाथ रवाना, करेंगे कपाटोद्घाटन की तैयारी

10 अप्रैल के बाद बीकेटीसी का दल होगा केदारनाथ रवाना, करेंगे कपाटोद्घाटन की तैयारी

दो मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा को लेकर सभी तैयारियां समय पर पूरी कर दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि अग्रिम दल 10 अप्रैल के बाद धाम भेजा जाएगा

केदारनाथ मंदिर के कपाट खोलने और पूजा व्यवस्था की समयबद्ध तैयारियों को पूरा करने के लिए श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का अग्रिम दल 10 अप्रैल के बाद केदारनाथ के लिए रवाना होगा। यह दल कपाटोद्घाटन तक धाम में रहते हुए सभी आवश्यक सुविधाए जुटाएंगा।

बीकेटीसी के मुख्य कार्यधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि 2 मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा को लेकर सभी तैयारियां समय पर पूरी कर दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि अग्रिम दल 10 अप्रैल के बाद धाम भेजा जाएगा।

यह दल वहां बर्फ से हुई क्षति का आकलन करने के साथ ही यात्रा के लिए मंदिर की सफाई व रंग-रोगन के साथ भोग मंडी की सफाई, रावल, मुख्य पुजारी और कर्मचारी आवास की साफ-सफाई कर व्यवस्था सुधारेगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष केदारनाथ में समिति के कर्मचारियों के साथ ही बाबा के भक्तों के लिए व्यवस्थाएं बेहतर की जाएंगी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top