Big breaking :-BJP 102 बागियो पर करेंगी कार्यवाई, बन गई LIST, सीएम धामी शनिवार से निकाय में यहां से प्रचार अभियान करेंगे शुरू - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-BJP 102 बागियो पर करेंगी कार्यवाई, बन गई LIST, सीएम धामी शनिवार से निकाय में यहां से प्रचार अभियान करेंगे शुरू

 

भाजपा मुख्यालय देहरादून में आज चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निकाय चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। इसके साथ ही चुनावी मैदान में उतरे बागियों पर कार्रवाई को लेकर भी निर्णय लिया गया। बैठक के संबंध में बताते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनावी कार्यक्रमों की श्रृंखला पर चर्चा की गई।

 

 

जिसमें सोशल मीडिया मैनेजमेंट, प्रचार प्रसार के लिए बनी टोली के कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही स्टार प्रचारकों के भव्य कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। उन्होंने आगे कहा कि बैठक में फैसला हुआ हैं कि लगभग 102 बागी नेताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी, इसकी सूची आने पर जिलाध्यक्ष इसको अमलीजामा पहनाएंगे आज और कल मे सभी पर कार्यवाई होगी

 

 

-प्रदेश बीजेपी का निकाय चुनावों क़ो लेकर प्रचार अभियान 11 जनवरी से शुरू होने जा रहा हैं सीएम धामी शनिवार क़ो कर्ण प्रयाग से अभियान की शुरू आत करेंगे वही बीजेपी हर नगर निगम और नगर पालिका के जिला मुख्यालय मे सीएम की जनसभा आयोजित करेंगे वही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रविवार क़ो कोटद्वार से अपना प्रचार अभियान शुरू करेंगे उनके अनुसार बीजेपी का निकायों क़ो लेकर प्रचार अभियान तेज होगा

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top